फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसए को निरीक्षण में दो अध्यापक मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

Mon, 17 Jul 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए को निरीक्षण में दो अध्यापक मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
विज्ञापन


स्कूलों में विशेष साफ-सफाई के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने सोमवार को सुल्तानगंज, कुरावली, किशनी एवं करहल विकासखंड के 10 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्कूलों में एक शिक्षक और एक शिक्षिका अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। स्कूलों में बरसात के बीच विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए।

कंपोजिट विद्यालय अहिरवा में सहायक अध्यापक संदेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। यहां आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद मिला। विद्यालय में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शत प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय बिछिया विक्रमपुर का निरीक्षण 12 बजकर 20 मिनट पर किया गया यहां का परिसर गंदा पाया गया। प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए गए साथ ही नोटिस जारी करने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय ईसई मांझपाटी का निरीक्षण एक बजकर 20 मिनट पर किया यहां पर 58 छात्रों के सापेक्ष पांच छात्र उपस्थित पाए गए। बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की। यहां सहायक अध्यापक किशोर रूबी 11 बजकर 40 मिनट के हस्ताक्षर कर विद्यालय से गायब थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसई खास का निरीक्षण बीएसए ने डेढ़ बजे किया। यहां सभी व्यवस्था ठीक पाई गईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छाछा का बीएसएने सुबह 10 बजे निरीक्षण किा। यहां अनुदेशक सविता मेडिकल लीव पर थीं। कंपोजिट विद्यालय रीछपुरा के निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें