फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद नहीं होगा बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन से पूर्व बेचे गए बीएस-4 वाहनों के पंजीयन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। पहले बीएस-4 वाहनों के पंजीयन के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन लॉकडाउन के बाद इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। अब इसमें केवल तीन दिन शेष हैं, लेकिन अब तक जिले में करीब पांच सौ नए बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए सोमवार को एआरटीओ राजेश कर्दम ने सभी डीलरों को पत्र जारी कर वाहनों का पंजीयन समय से कराने के लिए कहा है। उन्होंने वाहन स्वामियों से भी बीएस-4 वाहनों का पंजीयन 30 अप्रैल से पहले कराने की अपील की है। इसके बाद वाहन का पंजीयन नहीं हो सकेगा, जिसके लिए परिवहन विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें