फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कुल्हाड़ी से काटकर अधेड़ की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात

Mon, 31 Oct 2022 11:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के भाई श्याम पांडेय ने तहरीर देकर कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव  में साइकिल से खेत पर जा रहे एक किसान की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मौका पाकर फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। पीड़ित परिवार की तरफ से छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। 

ये है मामला 

बलदेव कस्बा के चौथाई मोहल्ला निवासी योगेंद्र पांडेय (55) सोमवार को दोपहर करीब दो बजे घर से खाना खाने के बाद खेत की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह साइकिल से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे आठ लोगों ने योगेंद्र को घेर लिया। जान बचाकर भागे योगेंद्र के सबसे पहले पैरों पर कुल्हाड़ी से वार किया। किसान जब ट्यूबवैल की कोठरी की छत पर चढ़ने का प्रयास करने लगा तो उसके कमर व सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तब तक हमलावर भाग चुके थे। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार व गांवों के लोगों को लगी तो वहां पर भीड़ पहुंच गई। बलदेव थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड भी मौके पर लाया गया तो वह कुछ दूर जाने के बाद वापस हो गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के भाई श्याम पांडेय ने तहरीर देकर कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है, जांच की जा रही है।

मृतक के एक बेटा और 2 बेटी, घर में मचा कोहराम

मृतक योगेंद्र पांडेय की निर्मम हत्या के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर परिवारीजन, भाई, पड़ोसी में काफी गुस्सा दिखा। सभी के मन में एक ही सवाल था इतनी निर्दयता से हत्या क्यों की गई। योगेंद्र धार्मिक प्रवृत्ति के  थे। दोनों समय दाऊजी के दर्शन करते थे। मृतक के दो पुत्रियों का विवाह हो गया है, एक पुत्र देवेंद्र कुमार 16 वर्ष का है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें