फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दुकान में बैठे भाइयों से गाली-गलाैज, विरोध पर चाकू-डंडे से बोला हमला; दो बार जेल जा चुका है आरोपी

Sun, 01 Nov 2026 09:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एकता थाना क्षेत्र के गौतम नगर, कोटली बगीची में दुकान के अंदर बैठे भाइयों पर चाकू और डंडे से हमला किया गया। पिता सुरेश बाबू ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके बच्चे दुकान पर बैठे थे। तभी शिवम, नीरज और मुकेश चाकू-डंडे लेकर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। शिवम ने बेटे अमित की गर्दन और पिंटू उर्फ अरविंद के दोनों हाथों व कंधे पर चाकू से वार किया। शिवम आपराधिक प्रवृत्ति का है और दो बार जेल जा चुका है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें