फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में भाइयों में चले लाठी डंडे

Thu, 02 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव ढढौंस में जमीन के विवाद को लेकर भाइयों के बीच लाठी डंडा चल गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया है। राकेश ने बताया कि भाई अवधेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के लोग जब आमने सामने आए तो मारपीट होने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल हुए दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


कीटनाशक डाल कर पौधे कर दिए नष्ट
भोगांव। गांव अरम सराय में नामजद लोगों ने एक किसान के खेत में कीटनाशक दवा डाल कर कई पौधे नष्ट कर दिए। पीड़ित साहिबन सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि खेत में 642 पौधे आम, नीम, ताड, जामुन आदि के लगाए थे। नामजद लोगों ने दवा डाल कर पौधों को नष्ट कर दिया। जब इसकी शिकायत की तो आरोपी ने गाली गलौज की। झगड़ा करने पर आमादा हो गया। संवाद

चकरोड पर कर दिया गड्ढा
भोगांव। गांव बरा सूरजपुर जाने वाली चकरोड पर रसूखदार ने गड्ढा कर दिया। पीड़ित कप्तान सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार की शाम गांव के ही नामजद लाेगों ने खेत को जाने वाली चकरोड पर गड्ढा कर दिया। जानकारी होने के बाद जब उसने गड्ढा भरने के लिए कहा तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। उसे धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें