फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव आम हौद निवासी सोनपाल पुत्र नौबत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई रामशंकर के साथ मंगलवार सुबह करीब आठ बजे काम पर जा रहे थे। नगला केशो गांव के पास रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।