फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत जोतने गए भाई को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत जोतने गए भाई को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

बंटवारे के बाद भी जमीन को लेकर कर रहे विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। नगला लक्ष्मण में खेत जोतने गए एक युवक को सगे भाइयों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंटवारे होने के बाद भी जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं। थाने पहुंचे पीड़ित ने भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण निवासी रामचंद्र तीन भाई हैं। पिता रामछबीले ने अपने जीवित रहते तीनों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। सगे भाई सुभाष चंद्र और रामबरन अभी भी जमीन को लेकर आए दिन झगड़ा फसाद करते हैं। 24 जुलाई को रामचंद्र अपने हिस्से के खेत पर जोताई करने के लिए गया तो दोनों भाई वहां आए और उसे रोक दिया। तमंचा दिखाकर उसे धमकाते हुए वहां से भाग जाने के लिए कहा। विरोध करने पर सगे भाइयों ने रामचंद्र को पीटना शुरू कर दिया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण एकत्र हुए तो दोनों भाई जान से मारन की धमकी देकर वहां से भाग गए। उक्त घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें