फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरी मिर्च तोड़ने के आरोप में जीजा साले को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव म्युनि में बुधवार सुबह हरी मिर्च तोड़ने का आरोप लगाते हुए चार लोगों ने जीजा - साले की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे दोनों के शरीर पर पिटाई के निशान उभर आए। पीड़ित अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र से मिले, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मारपीट का शिकार युवक आजवीर एवं उसका साला रिंकू के घर के पीछे आरोपियों के खेत हैं। जिसमें हरी मिर्च लगी हुई है। गोपाल, सोनू, कल्लू, राजकुमार ने हरी मिर्च तोड़ने का युवकों पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। मारपीट में युवकों की पीठ व हाथ पैरों पर गंभीर चोटें आईं और पिटाई से बनी चोटों के निशान उभर आए। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित युवक की पत्नी नीलम पीड़ितों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे से मिलीं। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शरीर पर चोट के निशान देखकर एएसपी ने थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- मिर्च तोड़ने के विवाद में मारपीट का शिकार हुए युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराने और कार्रवाई करने के संबंध में सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जितेंद्र दुबे, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें