फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई ने साली से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। साली से अश्लील हरकत, छेड़छाड़ और विरोध करने पर बहनोई द्वारा पिटाई किए जाने का एक मामला सामने आया है। घटना के बाबत साली ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि 30 अक्तूबर को उसके बहनोई ने उसे फोन किया। इस दौरान उन्होंने कुछ जरूरी काम का हवाला देकर उसे अमांपुर तिराहे पर मौजूद अपने नए मकान पर बुला लिया। जब वो मकान पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। जबकि बहनोई उसके साथ अश्लील हरकत के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने उसकी मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इज्जत बचाने के लिए पीड़िता ने काफी शोर मचाया, लेकिन पड़ोस में डीजे बजने के कारण उसकी आवाज लोग सुन नहीं सके। उसके विरोध से नाराज बहनोई ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। महिला ने कासगंज कोतवाली में तहरीर देकर बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेंक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें