फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से जीजा-साले की मौत

Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। थाना अमांपुर क्षेत्र के सहावर मार्ग पर सोमवार की शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके भाग गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन ने तहरीर नहीं दी थी। एटा के थाना मिरहची अंतर्गत गांव नगला नारायण निवासी नर सिंह (50) की थाना अमांपुर के गांव लिच्छमपुर में ससुराल है। उसकी ससुराल में गोविंद पुत्र राजबहादुर की शादी थाना सहावर के गांव नगला सावंती बोंदर निवासी युवती के साथ तय हो गई थी। सोमवार को युवती की गोद भराई की रस्म होनी थी। शाम को नर सिंह अपने साले सुनील कुमार (25) पुत्र रमेश के साथ बाइक से नगला सावंती जा रहा था। इस दौरान सहावर मार्ग स्थित थरा चीथरा के निकट सामने से आई अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार जीजा-साले सड़के पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि कार की टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई है। कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें