फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन को गोली मारने के आरोपी भाई व मामा गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 6 दिन पूर्व नोएडा की युवती को प्रेम प्रसंग से आहत होकर उसके भाई और रिश्ते के मामा ने जान लेने की नीयत से युवती को गोली मारकर नहर में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने भाई और रिश्ते के मामा के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया।पुलिस ने भाई नितिन निवासी सेक्टर 115 नोएडा और मामा पवन निवासी हैबतपुर को गिरफ्तार कर लिया। अभी एक मौसेरा भाई गोलू फरार है। इस मामले में बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक ढोलना अजयवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें