फतेहाबाद। थाना डौकी के गांव नीबरी निवासी रामनिवास की ओर से तहरीर देकर बताया कि वह व पत्नी खेतों पर गए थे तथा बच्चे स्कूल गए थे। तभी घर को सुनसान देखकर पूजा व उसका भाई जितेंद्र घर में घुस गए और ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित 50000 रुपये नकद चुराकर निकल रहे थे। तहरीर पर पुलिस की ओर से थाना डौकी में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक डौकी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम वाजिदपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि पूजा व जितेंद्र पैतीखेड़ा अंडरपास के पास भागने की फिराक में खड़े हैं। दबिश देकर दोनों को पकड़ा। जिनके पास से दो झुमकी, एक चैन, एक नथ, अंगूठी, बेसर, पायल सहित 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।