फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुल की टूटी रेलिंग राहगीरों के लिए खतरा

Thu, 16 Nov 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी। घिरोर कुरावली मार्ग पर औंछा क्षेत्र में मधन के पास ईशन नदी के पुल पर बनी रेलिंग टूटने से आए दिन वाहन चालक रात के अंधेरे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग के बाद भी पुल की टूटी रेलिंग सही नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


पुल की रेलिंग दो साल से टूटी हुई है। किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व इसी पुल की टूटी रेलिंग से नीचे गिरने से फिरोजाबाद निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। कई बड़े वाहन भी इस टूटी रेलिंग से लटककर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। किसी जानलेवा दुर्घटना को रोकने के लिए पुल का चौड़ीकरण कर रेलिंग का निर्माण कराने की मांग की है। क्षेत्रवासी मनोज चौहान, संदीप चौहान, अरविंद कुमार, दिनेश प्रताप, आशीष कुमार ने डीएम से जल्द ही रेलिंग निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें