फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घने कोहरे में नहीं दिखी टूटी हुई पुलिया, पलट गया ट्रैक्टर, दबने से चालक सहित दो की हुई मौत

Mon, 19 Dec 2022 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाए। 
विज्ञापन
पलट गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवा में सोमवार की सुबह बलारपुर पुलिया के पास एक ट्रैक्टर चालक घने कोहरे के बीच टूटी पुलिया नहीं देख सका। पुलिया से नीचे उतरने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। नीचे दबने से ट्रैक्टर चला रहा युवक और साथ बैठे शख्स की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाए। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी बंन्टू पुत्र नाथूराम (35)  और उदयवीर उर्फ कान्हा (32) निवासी गांव पहरा थाना राजा का रामपुर जनपद एटा सोमवार की सुबह करीब  पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लाद कर कुरावली मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर बलारपुर पुलिया के पास पहुंचा, वहां अधिक कोहरा होने के चलते बंटू टूटी हुई पुलिया को नहीं देख सका। ट्रैक्टर पुलिया से नीचे उतर कर पलट गया। बंटू और उदयवीर दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें