बाह। बर का पुरा गांव में गाली गलौज के विरोध पर युवक को घर में घुस कर बेरहमी से पीटे जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बर का पुरा के गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव का सुंदर सिंह 9 मई को गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर पर सुंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।