फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैलाश मंदिर के कायाकल्प में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने मंगलवार को कैलाश मंदिर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के तहत यमुना दर्शन डेक, घाट, भंडार घर और पाथवे का 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। मंडलायुक्त ने कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की पुरानी दीवारों के जीर्णोद्धार और जर्जर हो चुकी धर्मशाला को सुरक्षित तरीके से हटाने के आदेश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण परिसर का कायाकल्प शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें