फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़े, उठाए आवाज

Sat, 09 Dec 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुजपुरा के पंचायत घर पर ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजना चला रही है। जिनका आप लाभ लें और खुद को मजबूत करें। अपराध निरीक्षक वीपी गिरि ने बालिकाओं और महिलाओं से कहा हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़े और हक की आवाज उठाएं। महिलाएं घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं। घटना की सही जानकारी पुलिस को दें। किसी के बहकावे में आकर झूठा मुकदमा लिखाने से बचें। बाल यौन शोषण को पहचाने बच्चों से खुल कर बात करें। आज कल साइबर क्राइम भी बढ़ गया है। उसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपकी सहायता के लिए अनेक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए है। उनसे आप कॉल कर सहायता ले सकतीं हैं।
इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. धरवेंद झा व ग्राम सचिव राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान ग्रीस चंद्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार व किताब सिंह, पंचायत सहायक बृजेश सिंह, महिला आरक्षी पूनम व शिवानी, आरक्षी आशीष देशवाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें