फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः कार्तिक मास की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर निकले विदेशी भक्त, गूंजे कृष्ण के जयकारे

Sun, 13 Oct 2019 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
चौरासी कोस की परिक्रमा से पहले यमुना पूजन के दौरान विदेशी कृष्ण भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की रज-रज में कृष्ण भक्ति है। यहां जो भी आता है कृष्ण भक्ति में लीन हो जाता है। रविवार को वृंदावन में कार्तिक मास में लगने वाली चौरासी कोस परिक्रमा के लिए विदेशी भक्त निकल पड़े। यमुना में पूजा अर्चना के बाद कृष्ण नाम का जाप करते हुए भक्तों ने परिक्रमा शुरू की।
विज्ञापन


वृंदावन में विभिन्न देशों से आए कृष्ण भक्त ब्रज चौरासी क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। रविवार को इसकी शुरुआत हुई। कार्तिक मास में कृष्ण भक्त वृंदावन वास करेंगे और विभिन्न धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। रविवार को विदेशी भक्तों ने केशी घाट पर यमुना पूजन किया और अपनी परिक्रमा प्रारंभ की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें