बाह: बटेश्वर के बृह्मलाल महाराज का माता रानी के रूप में श्रृंगार
बाह। शारदीय नवरात्र की पूर्वबेला पर शनिवार को बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज का माता रानी के रूप में शृंगार हुआ। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शृंगार पूजा भी देवी भवानी के रूप में की गई। शिव भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना माता रानी से की गई। शृंगार पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। माता रानी के रूप में ब्रह्मलाल महाराज की शृंगार पूजा के दर्शन के लिए आसपास के इलाकों के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।