कासगंज सहावर क्षेत्र के मंगदपुर गांव में गंगा में डूबने से मौत का शिकार तीन युवकों की जलती चिता
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव मंगदपुर के तीन किशोर बृहस्पतिवार को गंगा स्नान करते समय डूब गए थे। सौरभ, निखिल के शव घटना के कुछ देर बाद और
ममतेश का देर रात बरामद हुआ। शुक्रवार को गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार हुआ।
तीनों के अंतिम संस्कार में मंगदपुर के ग्रामीणों के साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। यहां नम आंखों से सभी किशोरों को अंतिम विदाई दी। गांव में यह पहला मौका था जब एक तीन चिताएं जलीं हों। सांसद राजवीर सिंह, विधायक हरिओम वर्मा ने भी गांव में पहुंचकर मृतक किशोरों के परिजन को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। शुक्रवार को तीनों ही किशोरों के घरों पर चीत्कार की स्थिति रही।