फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर निकला डेंगू संक्रमित, टायफाइड का भी मिला मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को एक किशोर डेंगू संक्रमित निकला। वहीं, एक मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बदलता मौसम लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। जिला अस्पताल पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। यहां मरीजों की रक्त की जांच कराई जा रही है। डेंगू का लक्षण मिलने पर 13 मरीजों की जांच की गई। कन्हैया पाराशर (15) निवासी ज्वालापुरी में डेंगू की पुष्टि हो गई। कासगंज में अब डेंगू संक्रमित लोगों का आंकड़ा 75 पर पहुंच गया। वहीं, 16 मरीजों की टायफाइड जांच हुई, जिसमें एक मरीज में इसकी पुष्टि हुई। टायफाइड संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 268 पर पहुंच गया। जबकि 19 मरीजों की मलेरिया की जांच हुई, लेकिन एक भी मरीज मलेरिया का नहीं निकला। संक्रमित मरीज के परिजनों की भी टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें