फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार से पीड़ित बालक की आगरा में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से बच्चे निमोनिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात गांव रठेरा निवासी छह वर्षीय बुखार से पीड़ित बालक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास 97 बच्चे पहुंचे, इनमें से बड़ी संख्या में बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे। निमोनिया और बुखार से पीड़ित 10 बच्चों को भर्ती कराया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी अवधेश कुमार के छह वर्षीय पुत्र गोलू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान गोलू की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल से भी तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
ओपीडी में पहुंचे 706 मरीज
मैनपुरी। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 400 पुरुष और 306 महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकतर मरीज, सर्दी, जुकाम, बुखार और अस्थमा से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में बच्चों की विशेष देख रेख की जरूरत। बच्चों को सर्दी से बचाव का पूरा ख्याल रखा जाए। जरा भी दिक्कत हो तो समय से उपचार दिलाया जाए।
डॉ. डीके शाक्य बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें