कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक किशोरी से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार दिन पूर्व किशोरी को घर में अकेला देखकर गांव के ही दो युवक किशोरी को बातचीत का बहाना देकर बुला ले गए। किशोरी को एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी विनीत और अभिषेक फरार हो गए। पीड़ित किशोरी की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटीं थीं। बृहस्पतिवार को मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को थाना पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।