फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कक्षा एक से तीन तक की पुस्तकें आईं

Fri, 02 May 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में नबाव तरौरा स्कूल पर वाहन से पुस्तकें उतारते श्रमिक।
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकें आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग सत्यापन के बाद इनको विद्यालयों में भिजवाएगा।नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। अभी तक शासन से कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई। विभाग ने इन बच्चों को पुस्तकों का वितरण करा दिया। कक्षा एक से तीन तक के बच्चे पुस्तकों के मिलने का इंतजार कर रह थे। स्कूलों में इन कक्षाओं के बच्चों को अभी तक बिना पुस्तकों के ही शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। जिले में इन कक्षाओं की विभिन्न विषयों की 264954 पुस्तकें आनी हैं। इनमें से पहली खेप में 39673 पुस्तकें जिले में आई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारीसूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक की कक्षाओं की पुस्तकें आना शुरू हो गई हैं। जल्द ही शेष सभी पुस्तकें जिले काे मिलने की उम्मीद है। सत्यापन के बाद बच्चों को पुस्तकों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें