बेवर। बुधवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक काली नदी में डूब गया था। तभी से युवक की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम को युवक का शव नहर से बरामद हुआ।
मोहल्ला ब्रहृमनान पीपल वाली गली निवासी विजय सक्सेना बुधवार को विजय दशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए कई लोगों के साथ आया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया था। इसके बाद से ही परिजन और पुलिस युवक की तलाश में जुटे थे। बृहस्पतिवार शाम फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहम्मदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।