फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ से लटका मिला घर से गायब महिला का शव

विज्ञापन
मृतका मंजू देवी का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरामन में बृहस्पतिवार सुबह खेत में एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। नगला हीरामन निवासी मंजू देवी (50 वर्ष) पत्नी मनोज बुधवार से घर से गायब थीं। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ पर उनका शव लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस, पीआरवी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि महिला पिछले कुछ समय से अवसाद से ग्रस्त थी। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें