फिरोजाबाद। गांव दतौजी के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक के शव की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। उधर, युवक की खोजबीन करते हुए परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की है।
बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों की सूचना मिली कि 35 वर्षीय युवक का शव गांव दतौजी के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा है। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने लाइनपार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लिया। शव की तलाशी लेने पर भी पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिल सकी। जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सके।
उधर, युवक के लापता होने पर परिजन ने उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिया। परिजन खोजबीन करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (20) निवासी कटीनर की ठार थाना लाइनपार के रुप में की। परिजन ने बताया कि युवक वाजिदपुर गांव में चूड़ी की सिट संचालित करता था। रात वह सिट बंद कर घर जा रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।