फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय : भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष को हाथ काटने की धमकी

Sun, 07 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पति और ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष के हाथ काटने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में हो रही बातचीत में आदमी बहू पर हाथ उठाने वाले का हाथ काटने की बात कह रहा है। ऑडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक आदमी निर्दलीय प्रत्याशी नेहा गुप्ता के सुसुर अरुण गुप्ता से बातचीत का बताया जा रहा है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी के ससुर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उसने मेरी बहू पर हाथ उठाया है। मैं उसके हाथ काटूंगा चाहे उन्हें फांसी हो जाए। ऑडियो में जान से मारने का भी जिक्र किया गया। ऑडियो रविवार को लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। वहीं जब इस बारे में अरुण गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बहू के साथ अभद्रता की गई थी। वह गुस्से में थे, जिस वजह से उनके मुुंह से कुछ अपशब्द निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें