फोटो01मंडी स्थित गोशाला में खड़े गोवंश। संवाद
कासगंज। बोडा पॉक्स वैक्सीन मवेशियों को लंपी वायरस के हमले से बचाएगी। इसके लिए पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग ने सतर्कता बढ़ा गी है। जिले को इस वैक्सीन की 15 हजार डोज मिल चुकी हैं। मवेशियों के वैक्सीनेशन के लिए नौ टीमों का गठन किया है।पड़ोसी जनपद बदायूं और अलीगढ़ में गोवंशीय पशुओं में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। विभाग के पास इस समय नौ वेटरनिटी चिकित्सक हैं। इनके नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। टीमों को वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। पहले चरण में जिले में संचालित 19 रजिस्टर्ड और एक नगर पालिका की गोशाला में पलने वाले सात हजार गोवंशीय मवेशियों का वैक्सीनेशन होगा। इसके बाद बदायूं, अलीगढ़ व फर्रुखाबाद सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाएगा।