फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Sat, 11 Feb 2017 12:30 AM IST
नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
नाव से पहुंचीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार की शाम बाह विधानसभा क्षेत्र के कलियानपुर भरतार गांव के मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को बटेश्वर के घाट से यमुना नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। नाव में सवार होकर पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार, रनवीर सिंह ने नदी पार की। नाव के हिचकोले के साथ ही पोलिंग पार्टी के दिलों की धड़कन बढ़ती घटती रहीं। नदी पार करने के बाद उनकी जान में जान आई। वहां से मतदान केंद्र तक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गए। इससे पहले अर्द्धसैनिक बल भी ठीक इसी अंदाज में बूथों तक पहुंचा। फतेहाबाद के 24 अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। सीआरपीएफ की कंपनी बुलाई गई है। खेरागढ़, किरावली, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर देरशाम तक मतदान कार्मिक सुबह मतदान के लिए तैयारी करते नजर आए। जबकि अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें