फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: सभी परीक्षार्थियों के उत्तर हूबहू एक जैसे

विज्ञापन
चीट डेमो पीक
विज्ञापन
ग्यासीराम इंटर कालेज, सल्लू का बाग में शुक्रवार को इंटरमीडिएट के इतिहास द्वितीय प्रश्नपत्र के दौरान सभी परीक्षार्थियों की कापियां एक जैसी लिखी हुई मिलीं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अर्चना गुप्ता ने कापियों की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि कापियों को देखने से ऐसा लगा रहा था कि परीक्षार्थियों ने इमला लिखा है।  उत्तर हूबहू मिल रहे थे।
विज्ञापन

  इस परीक्षा केंद्र पर कुछ दिन पूर्व राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र शर्मा ने भी सामूहिक नकल की स्थिति पकड़ी थी। बोलकर उत्तर लिखाए गए थे। उन्होंने भी कापियों की स्क्रीनिंग की संस्तुति की थी। वहीं सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने पिछले दिनों परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर एक फर्जी कक्ष निरीक्षक को पकड़ा था, उसके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे, उस पर एफआईआर नहीं कराई गई है। केंद्र व्यवस्था से शुक्रवार को स्पष्टीकरण मांगा। उनका दस्ता मायारानी इंटर कालेज पहुंचा तो गेट बंद मिला। दो-तीन दिन पहले भी उनका दस्ता इस केंद्र पर गया था और गेट खुला रहने का निर्देश दिया था। यहां से एक संदिग्ध का निरीक्षक को कार्य मुक्त किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें