आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर विरोध शुरू हो गया है। विशिष्ट बीटीसी प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरेश चौहान ने कहा परीक्षा संचालन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 3325 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती से परिषदीय विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस कारण कई स्कूलों में शिक्षक कम पड़ गए हैं, कुछ विद्यालय एक शिक्षा मित्र के सहारे चल रहे हैं। इससे सिलेबस पूरा करने और वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था कर शिक्षण कार्य सुचारु रखने की मांग की है। संवाद