फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर: मरीजों की जान बचाने को बढ़ाया कदम, लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 01 Oct 2024 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की जान बचाने को लोगों ने कदम बढ़ाया। इस मौके पर रक्तदान किया। 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। एकत्रित रक्त से कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती, लावारिस मरीजों का इलाज होगा। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्तिपत्र और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने लोगों से मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील की है।

यहां लगे हैं शिविर

  • अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल सिकंदरा : सुबह 9 से दोपहर 4 बजे।
  • एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक : सुबह 9 से शाम 6 बजे।
  • जिला अस्पताल ब्लड बैंक : सुबह 9 से शाम 6 बजे।

 

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान:

  • 45 किलोग्राम से अधिक वजन हो।
  • 18 से 65 साल की उम्र के महिला-पुरुष।
  • हीमोग्लोबिन 12.5 से ग्राम/डै.ली. से अधिक हो।
  • रक्तदान किए हुए 90 दिन हो गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें