आगरा। वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में मंगलवार रात लीड्स अप समूह रक्तदान शिविर फाउंडेशन ने बैठक की। इसमें रक्तदान शिविर और निशुल्क जांच शिविर पर चर्चा हुई। फाउंडेशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि मार्च में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। निशुल्क जांच शिविर भी लगाएंगे। इस दौरान रोबिन गुप्ता, नीतेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, आमिश गुप्ता, सुमित गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।