फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
.माल रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर लगे रक्तदान ​शिविर में रक्तदान करते हुए लोग। संवा
विज्ञापन
आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय एवं मंदिर महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज ने किया। मंदिर के महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज ने सभी रक्तदाताओं का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही संसार में सबसे बड़ा धर्म है। किसी जरूरतमंद को रक्त देकर उसका जीवन बचाना ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना है। इस दौरान श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, अमित कपूर, अजय सिसोदिया, गोपाल शुक्ला, पंकज, रामनिवास गुप्ता, अमित, मनोज गुप्ता, टीकम सिंह, पिंटू, रंजीत, कमलेश, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें