फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुंसार की सड़क-मोक्षधाम की बदहाली के विरोध में धरना देगी भाकियू

Sun, 26 Jul 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: सुंसार गांव के रास्ते एवं बटेश्वर के मोक्षधाम की बदहाली दूर करने को भाकियू करेगी धरना प्रद
विज्ञापन
बाह। यमुना के बीहड़ में बसे बाह के सुंसार गांव के कीचड़ और दलदल भरे रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली फंसने से प्रसूता और बीमारों की जान खतरे में पड़ जाती है, जबकि बटेश्वर के मोक्षधाम में खुले आसमान के नीचे शवों का अंतिम संस्कार करने को ग्रामीण मजबूर हैं। मोक्षधाम तक पहुंचने को दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। सुंसार गांव की सड़क बनवाने एवं बटेश्वर के मोक्षधाम के जीर्णोद्धार के लिए भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ब्लॉक, तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक ढेरों शिकायत कर चुकी है। शनिवार को बाह में भाकियू की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान ने कहा है दोनों समस्याओं का 6 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ, तो 7 अगस्त से तहसील मुख्यालय पर धरने को मजबूर होंगे। बैठक में रामदत्त वर्मा, उमाशंकर, सोनू शर्मा, योगेश शर्मा, प्रमोद राजपूत, निहाल सिंह, उदयवीर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें