फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज

Thu, 05 Sep 2024 06:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का जनपद व मंडल स्तर पर बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी पूनम बजाज ने अभियान का शुभारंभ किया।प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से सदस्यता के लिए दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर लोगों को पार्टी से जोड़कर सदस्यता दिलाएं। कार्यालय पर मौजूद अन्य लोगों से भी मिस्ड कॉल कराकर अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने नगर व क्षेत्र के आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के लिए कहा। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, कौशल साहू ने भी संबोधन किया और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें