फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा 12 अगस्त को निकालेगी तिरंगा यात्रा

Sat, 09 Aug 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता ।
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक शुक्रवार को कम्युनिटी हॉल में हुई। बैठक में तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम पर चर्चा की गई। जिला प्रवासी शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का प्रचार करें और अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह करें। पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करेगी। नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य ने बताया कि 12 अगस्त सुबह 10:30 बजे प्रभुपार्क से यात्रा का शुभारंभ होगा। 14 अगस्त को सुबह 9 बजे बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलेगा। इसी दिन शाम को घरों पर ध्वज फहराने के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को ध्वज लगाए जाएंगे। इस दौरान संजय पुंढीर, अरविंद, आलोक, श्यामू, अंकित, गुरुपाल,स्नेहलता शर्मा, हर्ष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें