फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की होगी प्रचंड जीत: हरनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव बृहस्पतिवार की शाम करहल पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत चुनाव के लिए मोहल्ला काजी स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है। मैनपुरी जिले की सभी सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ता जी जान से चुनाव अभियान में लगे रहें। जनता भाजपा के साथ है। इस अवसर पर करहल के चेयरमैन प्रत्याशी सचिन वर्मा छोटू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें