फोटो27कासगंज में पीएम के जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता ।स्रोत: वि
कासगंज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाई बुधवार को उत्साह से मनाएंगे। शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। बुधवार से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा पीएम का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में पीएम के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह है। अलग-अलग कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी जाएंगी और लाइव पीएम के जन्मदिन के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला इकाई के अलावा जिलेभर में भाजपाई पीएम के जन्मदिन को मनाएंगे। जन्मदिन को लेकर फ्लैक्स, पोस्टर आदि की तैयारी भी कार्यकर्ताओं ने की है। भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने बैठक कर कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर से रक्तदान शिविर मंडल स्तर पर आयोजित होंगे। 19 और 20 सितंबर को प्रबुद्धजन से संवाद किया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित होगी। इसके साथ ही स्वदेशी मेला और प्रदर्शनी के कार्यक्रम होंगे।28 सितंबर को विशिष्ट एवं दिव्यांग व्यक्ति सम्मानित किए जाएंगे। गांधी जयंती के दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगीं।