फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा देश में आरएसएस का संविधान लाना चाहती है

Tue, 20 Feb 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) पखवाड़ा के तहत ग्राम महावर में मानपाल सिंह इंटर कालेज में चुनावी जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में सपा नेताओं ने भाजपा को निशाने पर लिया।पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारे पुरखों ने देश को संविधान दिया, लेकिन जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई है संविधान खतरे में पड़ गया है। भाजपा आरएसएस का संविधान लागू करना चाहती है। भाजपा नेताओं की जुबान पर कुछ और होता है और दिल में कुछ और। उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणपत्र में हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, इस हिसाब से अब तक 20 करोड लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था। सरकार रोजगार देना तो दूर रोजगार के अवसर छीन रही है। रेल, हवाई अडडे, बैंंक सभी बेचे जा रहे हैं। धर्म जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कभी पेपर लीक नहीं हुआ। भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार क्या पेपर लीक करने वालों के घरों पर बुल्डोजर चलवाएगी।
विज्ञापन

समाज वादी सरकार में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। जनता फिर से सपा शासन को याद कर रही है। सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि सपा के शासन में हमेशा जनहित के कार्य किए गए। योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिया गया। पूर्व मंत्री मानपाल, पूर्व एमएलसी असीम यादव, विधायक नादिरा सुल्तान,प्रत्याशी देवेश शाक्य रेशमा शाक्य, प्रांजल यादव, देव प्रकाश देवू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अविनाश सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद सोलंकी, जान मोहम्मद, राकेश वाल्मीकि, मुनेंद्र शक्य, रफत मुनीर, मूनीर अहमद, विनोद बघेंल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश अग्रवाल ने की।
विज्ञापन





भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल
भाजपा से जिला पंचायत का वार्ड 20 से चुनाव लडने वाले पूर्व पधान अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। पूर्व सांसद ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें