फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा अनुसूचित वर्ग की रैली अलीगढ़ में होगी

Sat, 14 Oct 2023 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित वर्ग की रैली अलीगढ़ में होगी
विज्ञापन


-जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा ब्रज क्षेत्र अनुसूचित वर्ग की रैली अलीगढ़ में 19 अक्तूबर को होगी। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। रैली में जिले से दस हजार अनुसूचित वर्ग के लोगों को ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। रैली के लिए बलवीर सिंह धनगर को संयोजक तथा विशाल वाल्मीकि को सह संयोजक बनाया गया है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष राहल चतुर्वेदी ने शनिवार को पत्रकारों से कहीं।

भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों का सबसे ज्यादा दमन किया गया है। अनुसूचित वर्ग की हितैषी होने का दावा करने वाली बसपा सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों को ठगा और छला गया है। भाजपा सरकार ने ही अनुसूचित वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाकर उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून के बाद भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अभियान चला रही है। मैनपुरी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हो चुके हैं। किशनी विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 25 अक्तूबर को किशनी में सहकारी संघ परिसर में होगा। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव भाग लेंगी। 28 अक्तूबर को करहल विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन घिरोर में होगा। इस मौके पर बलवीर सिंह धनगर, सौरभ दुबे, शेरसिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें