फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद पर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कहा- लव एक पवित्र शब्द लेकिन जिहाद मिलते ही बन जाता है जहर

Sun, 13 Dec 2020 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद से एटा जाते समय आचार्य महामंडलेश्वर एवं उन्नाव के भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज शनिवार को गो सेवा शक्ति धाम पर रुके। जहां उन्होंने पत्रकारों से लव जिहाद को रोकने के लिए देशव्यापी कानून बनाने की बात कही।
विज्ञापन

 

साक्षी महाराज ने कहा कि लव एक पवित्र शब्द है लेकिन जिहाद मिलते ही जहर बन जाता है। इसके लिए विदेशों से फंडिग की जा रही है। जिन्होंने जाति के  हिसाब से लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के रेट फिक्स कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति को खत्म करने की विश्वव्यापी साजिश की जा रही है।

बेटी के जन्मदिन पर केक के लिए नहीं थे पैसे, पिता ने बनाई लूट की कहानी, पुलिस को बताई मजबूरी और फिर... 
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को संसद द्वारा किसानों के हित में लाया गया है। कहा कि आंदोलन को लेकर विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य कर रहे हैं। अराजकता का भारत में कोई स्थान नहीं है। सरकार किसानों से बात करने एवं जरूरत होने पर कानून में संशोधन करने के लिए तैयार है। शक्ति धाम पर आश्रम के व्यवस्थापक पुरुषोत्तम दास महाराज ने संत परंपरा के अनुसार उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान पुरुषोत्तम दास महाराज, धीरेंद्र यादव, दिनेश लोधी, गौरव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें