फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्व समाज को साथ लेकर चलती है भाजपा

Sun, 14 Apr 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व समाज को साथ लेकर चलती है भाजपा
विज्ञापन


मैनपुरी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन करने से पूर्व रणनीति तैयार की। उन्होंने पदाधिकारी को जिम्मेदारियां भी सौंपी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की बात करती है। कांग्रेस सपा और बसपा की राजनीति केवल परिवारवाद जातिवाद और भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री की गारंटी योजना का पूरे देश में असर देखने को मिल रहा है। भाजपा इस बार 400 पार का लक्ष्य पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत हासिल करके नया इतिहास बनाएगी। पदाधिकारी गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कम करें। मैनपुरी लोकसभा सीट इस बार इतिहास बनाएगी भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद जिले की तस्वीर बदल जाएगी। कार्यकर्ता पूरी दमखम से जूते और इस बार नया इतिहास बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, प्रेम सिंह शाक्य मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें