फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: वन विभाग पर ट्री गार्ड लगवाने में घोटाले का आरोप, सीएम योगी को भेजी शिकायत

Sun, 24 Jul 2022 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज सदर से भाजपा विधायक ने वन विभाग पर एक करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। ये शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को भेजी है। इस मामले में विधायक ने जांच की मांग की है। 

 
विज्ञापन
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में वन विभाग पर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने में घोटाले का आरोप है। यह आरोप सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने लगाए हैं। विधायक के मुताबिक एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का गबन किया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को भेजी है।

विज्ञापन


विधायक  देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनके द्वारा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सदर विधायक का कहना है कि वन विभाग के द्वारा एक फर्म के खाते में ट्री गार्ड खरीदने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है। अधिकारियों ने मिलीभगत से इस फर्म को काम दिया, जबकि ट्री गार्ड की कोई आपूर्ति नहीं हुई। कासगंज सदर से भाजपा विधायक ने वन विभाग पर एक करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। ये शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को भेजी है। इस मामले में विधायक ने जांच की मांग की है। 

बिना टेंडर कराया गया काम  

विधायक  देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल हैं। उनका आरोप है कि कोई भी टेंडर नहीं किया गया। बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए धन का हस्तांतरण कर दिया गया। इस मामले की जांच शिकायत मुख्यमंत्री से की है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक का यह भी कहना है कि अधिकारियों के द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें