मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर चौराहा पर एक दुकानदार पर हमले के मामले में रविवार की सुबह समर्थक भाजपाई थाने पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। इस बीच सीओ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
थाना क्षेत्र के निवासी गोलू गौर को शुक्रवार की शाम एक टेंपो चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया था। थाने में सुनवाई न करने और थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगात हुए गोलू के समर्थन में उतरे भाजपा नेताओं ने कैबिनेट मंत्री से थानाध्यक्ष की शिकायत की थी। रविवार की हुसैनपुर निवासी अंकी अपनी दुकान पर था। तभी टेंपो चालक के समर्थकों ने आकर हमला बोल दिया। दुकान पर हमले की खबर मिलते ही समर्थक भाजपाई थाना एलाऊ पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह थाना एलाऊ पहुंच गए। सीओ ने भाजपा नेताओं को कार्यवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थाने पहुंचने वाले नेताओं में जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम चौहान, एलाऊ मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजपूत आदि मौजूद थे।