फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, 'जीत के मंत्र' दे रहे पदाधिकारी

Wed, 28 Aug 2019 01:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा एक बैठक बुधवार को शिकोहाबाद में कर रही हैं जहां पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत के मंत्र दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के संगठन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस में शुरू हुई है। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित ब्रजप्रांत के पदाधिकारी मौजूद हैं।

बैठक में बृजप्रांत अध्यक्ष भवानी सिंह, जिला प्रभारी रजनीकांत भी मौजूद हैं। इस बैठक में सदस्यता अभियान के संबंध में जिला और महानगर के सभी मंडल चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी भी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें