फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के राजनीतिक समीकरणों पर चित्रकूट में मंथन

Mon, 09 Mar 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भाजपा की पहली महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक चित्रकूट में हुई। बैठक में यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। फोन पर बातचीत में ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बैठक में हुई चर्चा के सवाल से कन्नी काटते हुए कहा कि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने व सदस्यता अभियान में और गति लाने पर सुझाव दिए गए। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर ब्रजक्षेत्र की नब्ज को टटोला गया। जातिगत स्थिति पर चर्चा के साथ यहां के राजनीतिक समीकरण के लिए किस जाति के नेताओं की कमी है, उस पर विचार किया गया। शिविर रविवार को समाप्त हुआ। इसमें प्रदेश के चुनिंदा 30 पदाधिकारी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें