भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून पर मचे घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। शनिवार को फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
शिकोहाबाद में पदयात्रा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह मौजूद रहे। पदयात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ये पदयात्रा पीडी जैन कॉलेज के मैदान पर समाप्त हुई।