बाह। भाजपा ने बाह विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बाह देहात में रविंद्र बघेल, बाह नगर में श्याम शर्मा उर्फ शिवेंद्र, जैतपुर में रविंद्र भदौरिया, पिनाहट देहात में अरुण परिहार, पिनाहट नगर में राजेश गुप्ता को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिलामंत्री मानवेन्द्र सिंह राठौड, महेश कठेरिया, रामवरन कुशवाह, पवन भदौरिया, सतेंद्र बरुआ, सोनू सैथिया, विनोद सिंह प्रधान, आकाश गुप्ता, सोहित गर्ग, सपन जैन, शिवकुमार शर्मा आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है। संवाद